फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda board meeting

अब नहीं लगेगा जाम, एलडीए ने कसी कमर

Tue, 25 Feb 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
lda board meeting

एलडीए ला-मार्टीनियर कॉलेज और

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच रोजाना लगने वाले जाम को खत्म करने की योजना बना रहा है।

इसमें कॉलेज और केडी सिंह बाबू स्टेडियम से कुछ जमीन लेकर एक ओपन कार पार्किंग बनाई जाएगी और संकरे रास्ते को चौड़ा किया जाएगा।


मुख्यमंत्री के आदेश पर पिछले दिनों कमिश्नर संजीव सरन के साथ एलडीए के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था।

खेल निदेशालय के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी।

इसके बाद में प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है, जिसमें केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट और स्वीमिंग पूल के आसपास का कुछ खुला क्षेत्र लिया जाएगा।

इससे रास्ते को चौड़ा किया जाएगा। यहां ओपन स्पेस में करीब 100 कारों को खड़ा करने के लिए पार्किंग जोन भी बनाया जाएगा।

इस बारे में खेल निदेशक के. रवींद्र नाइक ने बताया कि प्रशासन और एलडीए के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले यहां निरीक्षण करके इस तरह की परियोजना की जानकारी दी थी, जिसमें स्टेडियम का कुछ हिस्सा जाएगा।

इसके आगे की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर, प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीसी यादव ने बताया कि यहां के लिए ओपन पार्किंग और सड़क चौड़ीकरण का प्लान है।

हालांकि ला-मार्टीनियर कॉलेज और खेल निदेशालय से जमीन मिलने के बाद ही यहां विकास संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed