{"_id":"178565599960dd4d87bdaccceaf42f4b","slug":"lda-affordable-flats-scheme-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानें लखनऊ में कहां मिल सकते हैं अफोर्डेबल फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें लखनऊ में कहां मिल सकते हैं अफोर्डेबल फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भी 26 जनवरी तक समाजवादी आवासीय योजना के तहत फ्लैटों की स्कीम लांच करने की घोषणा की है।
इस स्कीम के तहत अफोर्डेबल फ्लैट सुल्तानपुर रोड पर स्टेडियम की साइट के पास आवंटित किये जा सकते हैं। फिलहाल एलडीए की ओर से इन फ्लैटों की संख्या नहीं बताई जा रही है मगर माना जा रहा है कि इनकी संख्या करीब 1500 हो सकती है।
समाजवादी आवासीय योजना के तहत प्राधिकरण ने इस साल 10 हजार आवासों का निर्माण शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत इसी महीने के आखिर में होगी। छह दिसंबर को यूपी कैबिनेट ने समाजवादी आवासीय योजना को हरी झंडी दिखाई है।
इस योजना में पांच से लेकर 100 एकड़ के क्षेत्रफल में 60 प्रतिशत जमीन पर अफोर्डेबल फ्लैट बनाए जा सकेंगे। अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के लिए फ्लैट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र (एनसीआर) में 3000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से फ्लैट मिलेंगे।

15 से 25 लाख हो सकती है कीमत
यानी यदि कोई 750 वर्ग फीट का फ्लैट लेता है तो इसकी कीमत 22,50,000 रुपये होगी। इससे पहले आवास विकास परिषद एक हजार फ्लैटों का निर्माण शुरू करेगा।
परिषद की अवध विहार, वृंदावन और आम्रपाली योजना में इन फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। अफोर्डबेल टाइप के फ्लैटों की कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच होगी जिसमें आवंटियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने का दावा भी परिषद की ओर से किया जा रहा है।
साथ ही एलडीए भी इसी रेंज के 1500 फ्लैटों का पंजीकरण खोलने की तैयारी कर रहा है। इस योजना की लांचिंग 26 जनवरी को की जाएगी। 27 जनवरी से पंजीकरण फार्म की बिक्री शुरू हो जाएगी।