{"_id":"62475b2f250ccd176e42992c","slug":"lda-admonistration-took-action-fir-against-32-fir-lucknow-news-lko6241758103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाह-ए-आम क्लब योजना की जमीन पर अवैध कब्जा, ३२ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाह-ए-आम क्लब योजना की जमीन पर अवैध कब्जा, ३२ पर मुकदमा
विज्ञापन
एलडीए प्रशासन ने 32 के खिलाफ करवाई एफआईआर। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाह-ए-आम क्लब योजना के लिए अधिग्रहीत भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद एलडीए के सहायक अभियंता केपी गुप्ता ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राजकिशोर पांडेय के मुताबिक, तहरीर में आरोप लगाया गया कि रिवर बैंक कॉलोनी स्थित खसरा नंबर 147 नजूल की जमीन है। इसे रिफाह-ए-आम क्लब योजना के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन यहां पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और दुकान व अन्य व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार नोटिस के बाद भी खाली नहीं करने पर सहायक अभियंता ने 32 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
इन पर दर्ज हुआ केस
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक वजीरगंज के मोबिन, इदरीश, मो. हारून व नसिरूद्दीन, मसेउद्दीन, हैदर, मो. आसिम, महताब, मो. वासिद, वजीर अहमद, प्रहलाद शर्मा, मो. सलीम, मो. जमील, पारस, महमूद आलम, नासिर खां, इकबाल अहमद, चांद, आबिदा बेगम, हर्षित चौरसिया, दुर्गा प्रसाद चौरसिया, मो. सउद, मो. रफीक, नईम मौलाना, शोएब, चांद, मो. उस्मान, अशोक कुमार गुप्ता, मो. मोईनुद्दीन, मो. अय्युब फर्नीचर, दाउद, सलमान, मो. नूर।
विज्ञापन
एलडीए अब बना रहा नया ले-आउट
एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि भूमाफिया के कब्जे से खाली हुई जमीन का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नया लेे-आउट भी वीसी अक्षय त्रिपाठी बनवा रहे हैं। इसमें ग्रुप हाउसिंग से लेकर व्यावसायिक उपयोग के भूखंड भी होंगे। कुछ भूखंड यहां आवासीय उपयोग के भी रखे जा सकते हैं। जमीन खाली कराने के साथ ही इस ले-आउट को भी एलडीए अंतिम रूप जल्दी ही देगा। अब अगला कदम अवैध निर्माण तोड़कर खाली कराना होगा। कुछ जमीनों पर झुग्गियां बन गई हैं। इनको भी एलडीए हटवाएगा।
पांच पर जमीन कब्जाने का आरोप
बिजनौर इलाके में स्थित सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग कर शारदा देवी और महेश ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उस भूखंड पर अवैध निर्माण कर नीव भी भरवा दी और रास्ता निकाला। इस संबंध में सरोजनीनगर के लेखपाल अमरेंद्र कुमार ने शारदा देवी, महेश, हलीम, दिनेश और गोले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंसपेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि शारदा एलडीए कॉलोनी की रहने वाली है। गोले ने उस भूखंड पर अपना मकान बनवा लिया है और आगे पड़ी जमीन को सहन बताकर उस भी कब्जा कर लिया है।
जाली दस्तावेज लगा 4.65 करोड़ का लोन हड़पा
निमिषा फाइनेंस इंडिया के निदेशक विजय पांडेय ने जाली दस्तावेज लगाकर 4.65 करोड़ लोन लेकर हड़पने का मुकदमा बंगलूरू की काव्या मल्टीट्रेड कंपनी के खिलाफ कराया है। निमिषा फाइनेंस इंडिया कंपनी का दफ्तर जानकीपुरम में है। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, तहरीर देकर बताया गया कि काव्या मल्टीट्रेड कंपनी ने लोन की कोई किस्त नहीं अदा की। जब कंपनी ने जांच कराई तो सामने आया कि इस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है।
निवेश पर मुनाफे का लालच दे 18 लाख ऐंठे
विभूतिखंड के विराजखंड-5 में एसटीएस स्टेप टू वर्ड सक्सेज कंपनी के खिलाफ निवेश में मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 18 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। चिनहट के गोयला में बृजेश कुमार ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों के दिए चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद रुपये मांगने पर आरोपी लगातार धमका रहे थे। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, पीड़ित ने डीजीपी हेडक्वार्टर में शिकायत की थी।
प्लाईवुड कारोबारी से मांगी रंगदारी
गोमतीनगर के विवेकखंड-दो निवासी प्लाईवुड व्यापारी राजेश यादव ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मुकदमा विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया है। आरोप है कि कॉल कर रायबरेली के बदमाश राजेश उर्फ भूरी ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। राजेश की विराजखंड-पांच में दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, वह कर्मचारी संग रात में दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को रायबरेली निवासी राजेश उर्फ भूरी बताया। उसने धमकाते हुए कहा कि दो लाख रुपये दे दो। व्यापारी ने इन्कार किया तो उसने खुद को बदमाश बताया और नतीजे भुगतने की धमकी देकर गाली देने लगा। विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर छानबीन की जा रही है।
सीमेंट की दीवार लगाने के नाम पर ठगी
आशियाना के शारदानगर रश्मिखंड निवासी कुतुबुद्दीन ने अलीगंज सेक्टर-जी निवासी सुरेंद्र प्रताप के खिलाफ सीमेंट की दीवार लगाने के नाम पर 50 हजार की ठगी का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्री-फेब्रिकेटेड दीवार बनाने का काम करता था।