{"_id":"75ebe2c0b18656706a859611d97c6b51","slug":"layout-of-it-city-and-international-cricket-stadium-pass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी सिटी और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का लेआउट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी सिटी और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का लेआउट पास
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजी सिटी परिक्षेत्र में विकसित की जाने वाली आईटी सिटी और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का लेआउट एलडीए की तकनीकी समिति ने शुक्रवार को पास कर दिया।
विज्ञापन
दोनों ही लेआउट को अब प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष पास करने के लिए 25 नवंबर को रखा जाएगा। आईटी सिटी के लिए ओपन टेंडर के बाद एचसीएल की निवेशक कंपनी वामासुंदरी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड को विकासकर्ता चुना गया है।
विज्ञापन
सिटी कुल 100 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। 30 एकड़ में आईटी इकाई, 20 एकड़ में अन्य प्रौद्योगिकी इकाइयां, 10 एकड़ पर कौशल विकास केंद्र बनाया जाएगा।
आईटी सिटी को भारत सरकार की ओर से विशेष आर्थिक परिक्षेत्र (सेज) का दर्जा दिया गया है। यहां स्थापित होने वाली सॉफ्टवेयर इकाइयों को सेज के सभी लाभ भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां से सॉफ्टवेयर का निर्यात भी बढ़ेगा। इसके इलावा 117 एकड़ क्षेत्र में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स सिटी होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के साथ ही रीयल एस्टेट डवलपमेंट किया जाएगा।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एपी तिवारी ने बताया कि, दोनों लेआउट पास कर दिए गए हैं। इनको बोर्ड में प्रस्तुत किया जाएगा।