फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laxman divas is celebrated first day of lucknow mahotsav.

महोत्सव में पहले दिन ही आएंगे लाखन

Sun, 16 Nov 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
laxman divas is celebrated first day of lucknow mahotsav.

सरकारी आयोजनों में हिंदू प्रतीकों की उपेक्षा हिंदू संगठनों को अखर गया है। तमाम मामलों की न्यायालय में लड़ाई लड़ने वाले ‘हिदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ ने सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए लखनऊ महोत्सव के पहले दिन 25 नवंबर को ‘वीरवर लक्ष्मण दिवस’ मनाने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


संगठन के संरक्षक हरिशंकर जैन व महासचिव रंजना अग्निहोत्री ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को यह जानकारी दी। यह संगठन इस बात से नाराज है कि लखनऊ महोत्सव से लेकर दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला व अन्य सरकारी आयोजनों में रूमी गेट, इमामबाड़ा व भूलभुलैया को लखनऊ की पहचान से जोड़कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


संगठन के नेताओं का कहना है कि लखनऊ की पहचान इसकी स्थापना करने वाले वीरवर लक्ष्मण से है न कि नवाबों की बनवाई इमारतों से।

ऐसे में सरकारी स्तर पर हिंदू धरोहर व संस्कृति की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। संगठन ने तय किया है कि लखनऊ महोत्सव के पहले दिन वीरवर लक्ष्मण दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में हिंदू प्रतीकों से जुड़े मामले में दायर याचिका पर 17 नवंबर को सुनवाई भी होनी है। वहीं, रंजना ने कहा लव जेहाद की शिकार लड़कियों की संगठन मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed