{"_id":"6a628396361d431a240432c8","slug":"lawyers-attacked-two-brothers-who-had-arrived-at-the-court-to-pursue-a-case-lucknow-news-c-13-lko1096-1842837-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुकदमे की पैरवी करने कोर्ट पहुंचे दो भाइयों पर वकीलों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुकदमे की पैरवी करने कोर्ट पहुंचे दो भाइयों पर वकीलों ने किया हमला
Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजीत कुमार।
लखनऊ। जिला कोर्ट परिसर में 21 जुलाई को जमीन के मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे दो सगे भाइयों पर अधिवक्ताओं ने जानलेवा हमला किया। साथ ही बंधक बनाकर हत्या का प्रयास किया गया। बुधवार को पीड़ित का भाई दोबारा कोर्ट पहुंचा तो उन्हीं आरोपियों ने उसे फिर से पीटा। वजीरगंज पुलिस ने दोनों भाइयों की तहरीर पर 54 लोगों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।
तालाब गगनी शुक्ल निवासी शाकिर ने बताया कि उनके पिता ने 1990 में गुडंबा के कल्याणपुर में जमीन खरीदी थी। खुर्रमनगर निवासी रियाजुद्दीन ने फर्जी दस्तावेज से कब्जा कर यह जमीन सौरभ वर्मा को बेच दी। सौरभ जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसके खिलाफ उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में वाद दायर किया।
बुधवार को वह अपने भाई आसिफ व आदिल के साथ पैरवी के लिए कोर्ट पहुंचे। कोर्ट परिसर में सौरभ, हर्षित पांडेय, यश पांडेय, अभय प्रताप वर्मा और 50 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर अधिवक्ता सौरभ ने उनका गला कसकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह भाइयों ने उन्हें छुड़ाया। आरोपी उन्हें घसीटते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के दफ्तर ले गया और वहां बंधक बनाकर पीटा व असलहा दिखाकर जमीन छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
शाकिर के भाई आसिफ ने बताया कि वह बुधवार को पैरवी के लिए पहुंचे तो सौरभ व उसके साथियों ने जज के सामने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें कई थप्पड़ जड़े और लात-घूसे मारे। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। होश आने पर उन्होंने इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वजीरगंज, दुबग्गा और नाका थाने की पुलिस फोर्स दबिश दे रही है।
ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार
डीएवी कॉलेज परिसर स्थित उपकारम् करोति दयानंद सेवा संस्थान की जमीन पर कब्जे के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना सात जून को हुई थी। इसमें तोड़फोड़, पथराव और मारपीट भी शामिल थी। थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मड़ियांव के पलटन छावनी निवासी अजीत कुमार है। उसने खुद को वकील बताया और साथी वकीलों के साथ घटना को अंजाम दिया था। ट्रस्ट की सदस्य और टेंट हाउस की मालकिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अधिवक्ता गौरव का नाम भी बढ़ाया गया है।