{"_id":"68efae57b863de81d20f8adf","slug":"law-students-taught-dispute-resolution-through-drama-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1429832-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लॉ छात्रों ने नाटक से सिखाया विवाद समाधान का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लॉ छात्रों ने नाटक से सिखाया विवाद समाधान का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो. बोनो क्लब ने ग्राम गोहनाकला के पंचायत भवन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किया। न्याय विभाग, विधि मंत्रालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से हुए इस शिविर में छात्रों ने ग्रामीणों को न्याय बंधु योजना और वैकल्पिक विवाद समाधान विधियों की जानकारी दी।
शिविर में छात्र संयोजक आदित्य राज सोनी और भावेश कुमार ने न्याय बंधु ऐप व कानूनी सहायता की प्रक्रिया समझाई। इस माैके पर छात्रों का नाट्य प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा, जिसमें मध्यस्थता व सुलह जैसे विवाद समाधान के तरीके दर्शाए गए। नाटक का निर्देशन अफजल हसन और अमन कुमार ने किया। प्रो. आलोक कुमार यादव और प्रो. अभिषेक कुमार तिवारी समेत लगभग 70 ग्रामीण माैजूद रहे।
विज्ञापन