{"_id":"5f85ef598ebc3eefb87df1d9","slug":"law-and-order-destroyed-farmers-upset-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था ध्वस्त, किसान परेशान : लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था ध्वस्त, किसान परेशान : लल्लू
Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गोंडा के परसपुर में तीन सगी बहनों पर रात में सोते समय तेजाब फेंकने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना योगी सरकार का अपराधियों को संरक्षण देने का दुष्परिणाम है। सरकार महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है।
लल्लू ने कहा कि राजधानी में विधान भवन के सामने महराजगंज की महिला के आत्मदाह की कोशिश पर कहा कि यह योगी सरकार की ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था का सुबूत है। अगर महिला को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल जाता तो उसे लखनऊ में ऐसा नहीं करना पड़ता है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकारी धान क्रय केंद्र न खोले जाने पर रोष जताते हुए कहा कि यह सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। साथ ही कहा कि दो-तीन साल से लगातार अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश के किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद होती रही हैं। पर, सरकार ने किसानों को आज तक मुआवजा नहीं दिया।
विज्ञापन
एनएसयूआई का बेरोजगारी पर मंथन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की मंडल स्तरीय बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर हुई। इसमें तीन मंडल फैजाबाद, लखनऊ और देवीपाटन के छात्र नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महिला सुरक्षा एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर चिंतन और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व संगठन सचिव अनिल यादव और एनएसयूआई के मध्य जोन प्रभारी शौर्यवीर सिंह भी मौजूद थे।