फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Launch of the website of the Department of Surgery sgpgi indocrine

यहां, एक क्लिक पर मिलेगी गंभीर बीमारियों की जानकारी

Mon, 08 Sep 2014 12:55 PM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Sep 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Launch of the website of the Department of Surgery sgpgi indocrine

आवाज भारी हो रही है और गले में सूजन भी है, ऐसे में डॉक्टर के पास जाना ही एक रास्ता होता है। लेकिन अब थायरायड संबंधी ऐसी ही बीमारियों के बारे में जानना एक क्लिक पर ही संभव हो गया है।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की वेबसाइट www.sgpgi.edu.in/endosurgery/e-learningcenter
पर ऐसी ही बीमारियों का समाधान मिलेगा।

हिंदी और अंग्रेजी भाषा की इस वेबसाइट को इंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने रविवार को अपने 26वें स्थापना दिवस पर लॉन्च किया। यह जानकारी टेलीमेडिसिन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के हेड प्रो. एसके मिश्र ने दी।
विज्ञापन


इस ई-लर्निंग पोर्टल के दो हिस्से हैं। इनमें से एक आम आदमी के लिए है। जो थायरायड, ब्रेस्ट कैंसर, थायरायड कैंसर, हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी पैराथायरायड कैंसर जैसी बीमारियों, उनके लक्षणों और इलाज की जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज इलाज के लिए कहां जाएं, बीमारी की सर्जरी के लिए गाइडलाइंस क्या हैं, इलाज के बाद फॉलोअप कैसे हो। मरीजों के पूछे गए सवालों के जवाब भी विशेषज्ञ इस पोर्टल के माध्यम से देंगे।

वेबसाइट का दूसरा हिस्सा मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए होगा। जिसे विशेष पासवर्ड से ही इस्तेमाल जा सकेगा। प्रो. मिश्रा ने बताया कि इस तरह की वेबसाइट पहली बार देश में शुरू की जा रही है।

इंडोक्राइन सर्जरी विभाग स्थापना दिवस के मौके पर www.essence.net.in (इंडोक्राइन सर्जरी स्किल इम्पॉवरमेंट
नेटवर्किंग सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस) पोर्टल भी लॉन्च करेगा।

इसका मकसद इंडोक्राइन सर्जरी से जुड़े सभी चिकित्सा संस्थानों को एक वर्चुअल प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। इसमें ऐसे इंडोक्राइन सर्जन को जोड़ा जाएगा जिनमें ऐसे जरूरतमंद सर्जन कोे इस विधा को सिखाने का जुनून हो।

कम संसाधनों से वो इस ई-लर्निंग पोर्टल से सुरक्षित और सटीक सर्जरी करने की जानकारी दे सके। प्रो. एसके मिश्रा ने बताया कि इस पोर्टल में सूचना प्रौद्योगिकी, वेब टूल्स, वर्चुअल रियलिटी को सुविधा के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा।


विभाग ने अपने एल्यूमिनाई को जोड़ने के लिए www.sesan.in (एसजीपीजीआई इंडोक्राइन सर्जरी एलुमनाई नेटवर्क) पोर्टल भी लॉन्च किया।

प्रो. एसके मिश्रा ने बताया कि विभाग के 30 से अधिक छात्र-छात्राएं देश भर के चिकित्सा संस्थानों में कार्य कर रहे हैं। ये एसजीपीजीआई की बौद्धिक संपदा हैं। इनके सहयोग से देश भर में फैले इन सर्जन को एक साथ लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed