फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lathicharge on anudeshak in lucknow

मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे अनुदेशकों पर लाठीचार्ज, करने जा रहे थे भाजपा कार्यालय का घेराव

Wed, 18 Apr 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
lathicharge on anudeshak in lucknow
अनुदेशकों पर लाठीचार्ज। - फोटो : amar ujala

मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशक शिक्षकों पर मंगलवार को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे अनुदेशकों को रोकने पर हुई नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर काफी संख्या में अनुदेशक दारुलशफा में इकट्ठे हुए और प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ल की अगुवाई में भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर दिया। यहां पहले से मुस्तैद पुलिस ने उन्हें रालोद कार्यालय के पास बैरीकेटिंग लगाकर रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठ कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के सब्र का बांध टूट गया और अनुदेशकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई और कई अनुदेशकों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के मीडिया प्रभारी मोहम्मद फैसल ने बताया कि वार्षिक कार्य योजना और बजट 2017 व 18 में अनुदेशकों के मानदेय के लिये प्रस्तावित 17000 रुपये के प्रस्ताव पर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के पीएबी में सैद्घांतिक सहमति हो गई।

बजट जारी होने के 11 महीने बाद भी नहीं जारी हुआ शासनादेश

lathicharge on anudeshak in lucknow

केंद्र सरकार से बजट की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है लेकिन 11 महीने बीतने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया गया। प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ल का आरोप है कि बजट 2018 व 19 में मानदेय 17000 से घटाकर 9800 रुपये का प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जो अनुदेशकों के साथ धोखा है।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र पाठक ने बताया कि अनुदेशकों के नवीनीकरण में अधिकारी शासनादेश की गलत व्याख्या कर हर साल अनुदेशकों की संविदा समाप्त करने की धमकी देकर शोषण कर रहे हैं। उन्होंने स्वत: नवीनीकरण का आदेश जारी करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed