फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lathicharge durig police recruitment form sale

गए थे पुलिस भर्ती का फॉर्म लेने, मिली लाठी!

Fri, 19 Jul 2013 03:27 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
lathicharge durig police recruitment form sale

सूबे के कई जिलों में पुलिस भर्ती के लिए गुरुवार को फार्मों की बिक्री शुरू हो गई। कई जिलों में फार्म खरीदने को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


कहीं-कहीं तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

पूर्वांचल में फार्म खरीदारी को लेकर कई स्थानों पर बेरोजगारों ने हंगामा किया तो कहीं मारपीट भी हुई।

युवाओं ने डाक विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया। बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद फार्मों का वितरण शुरू हुआ।

इसी तरह चंदौसी में भर्ती फार्म न मिलने पर छात्र भड़क गए और उपद्रव किया। अमरोहा में फार्म वितरण के लिए पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।

रामपुर में युवाओं की भीड़ डाकघरों में पहुंची और जमकर धक्कामुक्की हुई। उधर, गाजियाबाद में काउंटर देर से खुलने के कारण अभ्यर्थियों ने हंगामा किया, जिसके बाद खाकी के मोर्चा संभालने पर फार्मों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


बरेली में भी भर्ती फार्म खरीदने के भीड़ उमड़ पड़ी। इलाहाबाद में भी फार्म खरीदने को लेकर बेरोजगारों में हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed