फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lathi charge land dispute five people including women children injured

Amethi: जमीन के झगड़े को लेकर मारपीट, महिला और बच्चों समेत पांच लोग घायल, पुलिस पर समय से न पहुंचने का आरोप

Wed, 18 Jun 2025 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क,अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क,अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 02:49 PM IST
सार

कमरौली क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें महिलाओं व बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस पर समय से न पहुंचने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Lathi charge land dispute five people including women children injured
विवाद में महिला व बच्चों समेत पांच लोग हुए घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमरौली क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद ने उग्र रूप ले लिया। गांव के कुछ लोगों ने सुरेश कुमार के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश कुमार (42) समेत उनकी पत्नी सुनीता देवी (38), पुत्र मुकेश कुमार (11), पुत्री मंजू कुमारी (19) और बबली (14) घायल हो गईं।

विज्ञापन


सुरेश कुमार ने बताया कि कहासुनी के दौरान उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसी बीच आरोपियों ने उनके पूरे परिवार की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल परिवार को 108 एंबुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को थाने भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: दलालों का कमाल, हवाई जहाज से भेजते थे रेलवे के तत्काल टिकट... कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा


सुरेश कुमार का कहना है कि पहले भी भूमि को लेकर विवाद हो चुका है। उस समय थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ता चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। एसओ कमरौली मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed