{"_id":"5aa381024f1c1bb1758b48f8","slug":"lathi-charge-in-itaunja-urs-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स मेले में मची भगदड़, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्स मेले में मची भगदड़, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बाद पसरा सन्नाटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में उर्स मेले में हो रहे डांस में बेकाबू भीड़ को काबू में करने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने स्थिति संभाली। उपद्रवियों के हमले में एक दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसी तरह पुलिस और पीएसी ने स्थिति संभाली। इसके बाद मामला शांत हुआ। इटौंजा पुलिस अब उपद्रवियों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हर साल की तरह इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के महोना में उर्स मेले का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि उर्स मेले में हो रहे डांस को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात गाने बजाने को लेकर भीड़ बेकाबू हो गई और शोर मचाने लगी। भीड़ को काबू करने के लिए ड्यूटी पर लगे पुलिस के जवान पहुंचे और उन्हें खदेड़कर काबू करने की कोशिश की। लेकिन बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।
मेले में डांस के दौरान पुलिस पर हुए पथराव और झड़प के बाद मेले में भगदड़ मच गई। भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया। उपद्रवियों के हमले में इटौंजा थाने के दरोगा संजय सिंह सहित कई सिपाही चोटिल हो गए।
मौके पर मौजूद पीएसी की बटालियन ने मोर्चा संभाला। इसके घंटो बाद माहौल शांत हुआ। तनाव को देखते हुए मेले में फोर्स तैनात कर दी गई है।