फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Late night raid in many hookah bars in Lucknow

लखनऊ में देर रात हुक्का बार में छापेमारी, पांच गिरफ्तार 13 हिरासत में

Thu, 24 Sep 2020 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Late night raid in many hookah bars in Lucknow
छापेमारी के बाद बरामद हुक्का - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बुधवार रात को राजधानी के छह थानाक्षेत्रों में संचालित हो रहे 25 से अधिक हुक्का बार में छापा डाला गया। इस दौरान 13 लोग हिरासत में लिये गये। इसमें हुक्का बार में काम करने व हुक्का पीने वाले शामिल है। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में फ्लेवर्ड और हुक्का बरामद किया। पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसी महीने में हुक्का बार पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध  लगा दिया था। इसके बाद कमिश्नरेट के सभी हुक्का बार संचालकों को नोटिस जारी की गई थी। बुधवार को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी हजरतगंज इलाके में एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार में एसीपी श्वेता श्रीवास्तव, महानगर व अलीगंज में एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापा डाला गया। हजरतगंज में 4, महानगर में तीन, अलीगंज में 4, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार में 9 स्थानों पर छापेमारी की गई। वहीं विभूतिखंड इलाके में 5 स्थानों पर छापा डाला गया। इसके अलावा हुसैनगंज, पीजीआई, गुडंबा थाने में भी छापा डाला गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक गोमतीनगर व विस्तार थाने की संयुक्त टीम ने 9 स्थानों पर छापा डाला। इस दौरान फायर साइट कैफै विरामखंड से दो शुभम चौरसिया और शंभू प्रसाद गिरफतार किये गये। वहीं छह हुक्का व पाइप बरामद किया गया। वहीं विराजखंड के पेवेल विस्ट्रो से रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया। यहां से हुक्का व फ्लेवर्ड बरामद किया गया। इसके अलावा विकासखंड के फ्लैंटर, विशालखंड के हुक्की-टुक्की में भी छापा डाला गया। वहीं हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक नरही के विंग्स ऑफ फायर में छापे के दौरान दो लोग पकड़े गये। जिसमें ललित व लवकुश शामिल हैं। यहां से हुक्का व फ्लेवर्ड बरामद किया गया। इसके अलावा राजभवन के गेट नंबर-2 के सामने इंपीरियल, हलवासिया में मिराज हुक्का बार और तुलसी रेस्टोरेंट में छापा डाला गया। वहीं महानगर प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह केमुताबिक इलाके के तीन हुक्का बार में छापा डाला गया। इसी तरह अलीगंज में इंस्पेक्टर फरीद अहमद के नेतृत्व में पुरनिया, अल्कापुरी और कपूरथला स्थित हुक्का बार में  छापा डाला गया। जहां से हुक्का बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed