{"_id":"5c9872bebdec22142430702a","slug":"last-day-for-nomination-of-first-phase-uttar-pradesh-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, 28 तक वापस ले सकेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, 28 तक वापस ले सकेंगे नाम
Mon, 25 Mar 2019 11:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए 25 मार्च को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर 22 मार्च तक 23 उम्मीदवारों ने ही अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें कई निर्दलीय हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर से आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया, कांग्रेस के इमरान मसूद और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कैराना से सपा की तबस्सुम बेगम, कांग्रेस के हरेंद्र मलिक और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इसी तरह मुजफ्फरनगर से दो और गाजियाबाद से पांच निर्दलीयों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में डॉ. महेंद्र शर्मा, बसपा के सतवीर नागर, कांग्रेस के अरविंद सिंह और एक निर्दलीय ने नामांकन किया है। बिजनौर से जनसत्ता पार्टी के सोनू ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
मेरठ से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब और यूडीएफएस के राशिद और बागपत से सबसे अच्छी पार्टी के सलीम अहमद ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और 28 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।