आज थमेगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मथुरा में अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके समर्थन में मथुरा में एक जनसभा की।
कांग्रेस सांसद राजबब्बर फर्रूखाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे।
यहां पर वे सलमान खुर्शीद के पक्ष में रोड शो भी करेंगे। भाजपा व बसपा के भी कई नेता अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रहे हैं।
इन सीटों पर होगा मतदान
तीसरे चरण में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, फर्रूखाबाद से केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कन्नौज से डिंपल यादव हैं।
वहीं फिरोजाबाद से अक्षय यादव, फतेहपुर सीकरी से अमर सिंह, एटा से राजवीर सिंह सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
इन सीटों पर होगा मतदान
हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हरदोई, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, अकबरपुर।
चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
इन सीटों पर 24 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। तीसरे दौर में 12 सीटों के लिए 187 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनैतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।
तीसरे चरण के चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन ब्रज की भूमि मथुरा में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय लोक दल के अजित सिंह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।