फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date to pay house tax

31 दिसंबर तक ही मिलेगी गृहकर में छूट

Sat, 21 Dec 2013 08:50 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ Updated Sat, 21 Dec 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
last date to pay house tax

गृहकर जमा करने पर मिल रही पांच प्रतिशत की छूट 31 दिसंबर तक ही मिलेगी।

विज्ञापन


भवनस्वामी इस छूट का लाभ उठा सकें इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम के कार्यालयों में गृहकर जमा होगा।

वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन ने बकाया गृहकर जमा न करने वाले भवनस्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की तैयारी करने का मन बनाया है।

इसके लिए 50000 रुपये से अधिक के बकाएदारों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 का गृहकर जमा करने पर इस समय पांच प्रतिशत की छूट भवनस्वामियों को दी जा रही है। इस माह के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी।


इसी कारण इस माह पड़ने वाले रविवार को भी गृहकर जमा करने केलिए कैश काउंटर खोले जाएंगे। सुबह दस से शाम चार बजे तक गृहकर जमा होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम अब उन गृहकरदाताओं के खिलाफ कड़ाई करने जा रहा है, जिन पर 50000 रुपये से अधिक गृहकर बकाया है।

ऐसे भवनों की सूची तैयारी की जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से सभी जोनल अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

जिसमें बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। जो भवनस्वामी नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सीलिंग व कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वैसे दो दिन पहले नगर निगम कार्यकारिणी ने गृहकर की कम वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने अब कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed