फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date of haz application may extend

बढ़ सकती है हज आवेदन की अंतिम तारीख

Wed, 12 Mar 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Mar 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
last date of haz application may extend

प्रदेश के हज आवेदकों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य हज कमेटी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई को पत्र लिख कर हज आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च से आगे बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने फिलहाल हज आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की है। यूपी हज कमेटी ने आवेदन बांटने से लेकर जमा कराने तक में तेजी दिखाई, लेकिन अभी तक 22,300 आवेदक ही फॉर्म जमा कर पाए हैं।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव सुलतान अहमद का कहना है कि आवेदन जमा होने की प्रक्रिया में तेजी है लेकिन कुछ लोग पासपोर्ट संबंधी समस्या को लेकर अंतिम तिथि में राहत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाते हमने हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई को पत्र लिख कर अंतिम तिथि 15 मार्च को 15 दिन बढ़ाने की मांग की है।


उन्होंने बताया कि मंगलवार तक कुल 22,300 हज आवेदकों के फॉर्म जमा हो चुके हैं जबकि अंतिम तिथि में चार दिन ही शेष हैं।

इसलिए उन्होंने संभावना जताई है कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ कर 30 मार्च हो जाएगी।

इस बीच, हज आवेदन जमा करने के लिए राज्य हज कमेटी का कार्यालय मंगलवार को देर शाम तक खुला रहा। इस दौरान फॉर्म जमा होते रहे। हज आवेदकों को कवर नंबर आवंटन का काम भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed