{"_id":"5bbb6a63867a5528592c6269","slug":"last-date-extended-for-fee-submission-of-uptet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाई गई टीईटी आवेदन की अंतिम तारीख, अब 9 अक्तूबर तक जमा करें फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाई गई टीईटी आवेदन की अंतिम तारीख, अब 9 अक्तूबर तक जमा करें फीस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
up tet exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटेट 2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने के बाद भी अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने में परेशानी हुई और अब जब शुल्क जमा करने की तिथि मंगलवार 9 अक्तूबर तक कर दी गई है। बावजूद इसके अभ्यर्थी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उनके खाते से शुल्क तो कट जा रहा है लेकिन सर्वर पर अपडेट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
यूपीटेट 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से प्रारंभ हुई। अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/main.aspx पर ऑनलाइन आवेदन करना था। तभी से जिले के अभ्यर्थी सर्वर की गड़बड़ी से परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
सर्वर की तकनीकी खराबी की वजह से अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिसको देखते हुए विभाग ने एक बार आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथि में बढ़ोतरी की लेकिन अभ्यर्थियों की परेशानी कम नहीं हुई।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी शुल्क जमा करने में आ रही है। मंगलवार तक शुल्क जमा करने की तिथि में बढ़ोतरी किये जाने के बाद से अभ्यर्थी अंतिम प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं।
राकेश सोनी और सुनीता पंवार ने बताया कि बताया कि बार-बार पेज आउट हो जाता है जिससे शुल्क जमा करने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि तीन बार 500-500 रुपये शुल्क खाते से कट गए हैं लेकिन सर्वर अपडेट नहीं होने से फाइनल प्रिंट नहीं निकल पा रहा है। सर्वर बार-बार दोबारा शुल्क जमा करने का मैसेज दे रहा है।
निर्मला राय, प्रिया कुमारी और सुचिता वर्मा ने बताया कि वे पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, करीब एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सर्वर पर ट्रांजेक्शन अपडेट नहीं हो रहा है। जिस वजह से वे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनका आवेदन निरस्त हो जाएगा और एडमिट कार्ड भी नहीं आएगा।