फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lassi became hot due to inflation, the price of rasgullas also increased.

Lucknow News: महंगाई की आंच से लस्सी हुई गरम, रसगुल्ले के दाम भी उछले

Mon, 04 May 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lassi became hot due to inflation, the price of rasgullas also increased.
लखनऊ। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी और पैकेजिंग सामग्री के महंगे होने से मिठाई भी महंगी हो गई है। 15 वाला रसगुल्ला व गुलाब जामुन 20 का तो 40 वाली लस्सी 50 रुपये की हो गई है। इस महंगाई से बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारों का उत्साह भी कम हुआ है।
विज्ञापन


पैकेजिंग सामग्री पर 30-35% की महंगाई पहले से ही थी। अब गैस की कीमतों ने कमर तोड़ दी है। इससे बेसन का लड्डू 280 से बढ़कर 320 रुपये प्रति किलो, 15 रुपये वाला समोसा 20 रुपये का हो गया है। ज्यादातर कारोबारियों ने नई रेट लिस्ट छपवा ली है, जो जल्द ही दुकानों पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन








मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, बेकरी व क्लाउड किचन को मिले पीएनजी कनेक्शन



प्रदेश प्रभारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट प्रकोष्ठ (यूपी आदर्श व्यापार मंडल) के अध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि मिठाई के डिब्बे से लेकर रबर बैंड और बटरपेपर तक की कीमतों में भारी उछाल आया है। 100 रुपये वाली पन्नी अब 130 और 30 रुपये वाला डिब्बा 39 का पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट्स और क्लाउड किचन को पीएनजी कनेक्शन दिए जाएं, ताकि लागत को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोना-पत्तल, पेपर प्लेट भी महंगे हुए

तकरोही के कारोबारी दिलीप लखमानी बताते हैं कि डिस्पोजल पेपर प्लेट व ग्लास तक सब महंगे हुए हैं। एल्युमिनियम फॉयल भी 250 से 350 रुपये की हो गई है। दोना पत्तल पर 10 प्रतिशत की तेजी आई है। 26 रुपये वाला गिलास का पैकेट 29 रुपये का हो गया है।






रेहड़ी, पटरी वालों ने भी बढ़ाए दाम

हजरतगंज में सड़क किनारे डोसा-इडली बेचने वाले अशोक कुमार ने बताया कि 50 वाला डोसा 70 रुपये और 30 वाली इडली 40 की कर दी है। उत्तपम भी 70 से 100 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed