फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lari to buy laser machine to remove blockage in veins

Lucknow News: लेजर से नसों में खून की रुकावट दूर करने की मशीन खरीदेगा लारी

Fri, 13 Feb 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lari to buy laser machine to remove blockage in veins
लखनऊ। दिल की बीमारी बढ़ रही है। कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। खून की नसों में रुकावट के मामले देखने को मिल रहे हैं। लेजर विधि से खून की नसों की रुकावट को दूर किया जा सकता है। इसके लिए केजीएमयू का लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग पांच करोड़ रुपये की मशीन खरीद रहा है। कई मामलों में लेजर से इलाज के बाद स्टेंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केजीएमयू में दिल की बीमारी व उसके इलाज पर देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। डॉ. ऋषि सेठी व आयोजक सचिव डॉ. अक्षय प्रधान ने लारी में हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से कॉर्डिकॉन-2026 का आयोजन केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 13 व 14 फरवरी को होगा। इसका शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे। कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान होने वाली दिल की बीमारियों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


रोजाना 10 से 12 हजार कदम चलें

डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि डायबिटीज, किडनी, ब्लड प्रेशर और मोटापे से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। रोजाना कम से कम 10 से 12 हजार कदम चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अखिल शर्मा ने बताया कि जीवनशैली में सुधार कर दिल की बीमारी से बचा सकता है। खाने की तली-भुनी चीजों से परहेज करें और आरामतलबी को छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed