फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Language University's convocation ceremony today; 1,246 students to receive degrees.

Lucknow News: भाषा विवि का दीक्षांत समारोह आज, 1246 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Wed, 08 Jul 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Language University's convocation ceremony today; 1,246 students to receive degrees.
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार को विवि परिसर में होगा। इसके लिए मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान प्रो. चंदना डे ने राज्यपाल की भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रो. सौबान सईद ने जानकारी दी कि इस वर्ष कुल 1246 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 799 स्नातक, 437 स्नातकोत्तर और 10 शोधार्थी शामिल हैं। कुल विद्यार्थियों में 495 छात्राएं और 751 छात्र हैं। 939 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 120 ने डिस्टिंक्शन सहित प्रथम श्रेणी और 177 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। प्रो. तनेजा ने बताया कि 125 पदकों में से 74 पदक छात्राओं को और 51 पदक छात्रों को मिलेंगे। कुल 110 पदक विजेताओं में छात्राओं की हिस्सेदारी 59.20 फीसदी है। पूर्वाभ्यास में कुलसचिव विकास, प्रो. मसूद आलम, प्रो. शालिनी त्रिपाठी, डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. मुसी रजा सहित शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed