फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land hurdle removed in third phase of Green Corridor

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे फेज में जमीन की बाधा दूर

Thu, 14 Nov 2024 03:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Land hurdle removed in third phase of Green Corridor

विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बंधे और फोरलेन सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने छावनी क्षेत्र की 21.81 हेक्टेयर जमीन एलडीए को देने की अनुमति दे दी है।



बंधा बनने से बारिश में सैन्य भूमि पर होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। इसके साथ ही छावनी में रहने वालों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए सीधा रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन




लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के फेज तीन में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच गोमती के दाहिने तट पर 5.80 किमी लंबा बंधा बनाया जाना है। इसमें से बंधे का 2.80 किमी हिस्सा छावनी क्षेत्र में आ रहा है, जिसके लिए प्राधिकरण को 21.81 हेक्टेयर सैन्य भूमि चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले को लेकर 23 सितंबर को दिल्ली स्थित सैन्य मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (भूमि एवं कार्य) के समक्ष परियोजना की प्रस्तुति दी गई थी। इसके बाद सैन्य मंत्रालय ने सेना की भूमि पर बंधा व फोरलेन सड़क बनाने के लिए एलडीए को अनुमति दे दी। मंगलवार को इसका अनुमति पत्र मिल गया। इसमें सेना की ओर से बंधे के निर्माण को लेकर कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।



जमीन के बदले एलडीए को करने होंगे ये काम



बनाए जाएंगे तीन अंडरपास



एलडीए से परियोजना का काम देख रहे एके सिंह सेंगर ने बताया कि बंधा बनने से सेना की जमीन दो भागों में विभाजित हो जाएगी। ऐसे में सेना ने छावनी क्षेत्र में आंतरिक आवागमन के लिए बंधे में तीन अंडरपास या रोटरी विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह शर्त भी रखी गई है कि बंधा बनाने के लिए मिट्टी की खोदाई सेना की जमीन से नहीं होगी।



घुसपैठ रोकने के लिए करने होंगे सुरक्षा के उपाय

सेना ने बंधा व फोरलेन सड़क बनाने के दौरान सुरक्षा के उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा गया कि बंधा बनने के बाद कोई भी व्यक्ति या वाहन छावनी क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश न कर सके, इसके लिए एलडीए संबंधित क्षेत्र में बैरिकेडिंग करवाएगा।


दिलकुशा तक दिया जाएगा लिंक

छावनी में रहने वालों के सुगम आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर से दिलकुशा तक एक लिंक दिया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण बंधे के एलाइनमेंट में बदलाव कर रास्ता बनाएगा।



तेजी से होगा योजना का काम

ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे फेज में जमीन को लेकर आ रही बाधा दूर हो गई है। अब योजना का काम तेजी से होगा। इससे शहर की बड़ी आबादी को फायदा होगा।

- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed