{"_id":"59d898374f1c1bb6678b48b4","slug":"lamart-school-ragging-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लामार्ट स्कूलः रैगिंग की पड़ताल करने पहुंची पुलिस को प्रिंसिपल ने लौटाया बैरंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामार्ट स्कूलः रैगिंग की पड़ताल करने पहुंची पुलिस को प्रिंसिपल ने लौटाया बैरंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ला-मार्टिनियर (लामार्ट) स्कूल के हॉस्टल में आठवीं के छात्र से रैगिंग की पड़ताल करने शुक्रवार दोपहर पहुंची पुलिस को प्रिंसिपल ने बैरंग लौटा दिया। पुलिस टीम शनिवार को स्कूल जाकर बच्चों और अभिभावकों की मौजूदगी में तहकीकात करेगी।
एसओ गौतमपल्ली अंबर सिंह ने बताया कि आठवीं के छात्र यश सिंह को सीनियर छात्रों द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के केस की तफ्तीश कर रहे एसआई विनय कुमार शर्मा शुक्रवार दोपहर यश की मां सविता सिंह को साथ लेकर स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल ने छुट्टी हो जाने की जानकारी दी और कहा कि छात्रों व अभिभावकों की मौजूदगी में छानबीन की जाए। विवेचक शनिवार सुबह लॉमार्ट जाकर तहकीकात करेंगे।

पुलिस को बताए चार-पांच छात्रों के नाम
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
एसओ का कहना है कि सविता सिंह ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यश से बातचीत के बाद उन्होंने पुलिस को चार-पांच छात्रों के नाम बताए। इन छात्रों से तहकीकात के लिए सविता सिंह को साथ लेकर विवेचक स्कूल गए थे। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया है।
एसओ ने बताया कि प्रिंसिपल ने यश का नाम न काटे जाने की बात कही है। बताया कि यश के स्कूल न आने से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सविता सिंह से भी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने को कहा था लेकिन उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की बात कही है। प्रिंसिपल ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने विगत दिनों अभिभावकों को बुलाया और सविता सिंह इलेक्ट्रानिक मीडिया को साथ लेकर पहुंची। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।