{"_id":"84d118423580cae806df353cbd7d3a94","slug":"lalkar-rally-of-railway-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललकार रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे रेल कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललकार रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे रेल कर्मी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 21 Oct 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद मान्यता हासिल करने वाली उत्तरीय
विज्ञापन
रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) पहली बार लखनऊ में ललकार रैली आयोजित कर
शक्ति प्रदर्शन करेगी।
पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने सहित कई लंबित मांगों को लेकर 22 अक्तूबर को होने वाली इस रैली में दस हजार से अधिक कर्मचारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
साथ ही नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) के महामंत्री एम राघ्वैया और बीसी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
एनएफआईआर के सहायक महामंत्री सीपी सिंह ने रविवार को बताया कि पिछले पांच वर्षों से यूनियन की मान्यता न होने के कारण कर्मचारियों की बहुत सी मांगों को रेल मंत्रालय ने अनसुना कर दिया।
यूनियन की लार्जस स्कीम में सभी कोटि के कर्मचारियों को शामिल करना, शैक्षिक योग्यता के आधार पर उन्हें नियुक्ति देना, ग्रुप डी की भर्ती मंडल रेल प्रशासन के स्तर पर करने और हर हेल्थ यूनिट में महिला डॉक्टरों की तैनाती सहित कई लंबित मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन की घोषणा 22 अक्तूबर की लखनऊ में होने वाली ललकार रैली में की जाएगी।