{"_id":"689268c8b5a16de4c60eb1eb","slug":"lalbagh-plunged-into-darkness-gomtinagar-in-trouble-due-to-underground-cable-cut-lucknow-news-c-13-knp1050-1326545-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंधेरे में डूबा लालबाग, भूमिगत केबल कटने से गोमतीनगर में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंधेरे में डूबा लालबाग, भूमिगत केबल कटने से गोमतीनगर में संकट
विज्ञापन
भूमिगत केबल कटने से गोमतीनगर में संकट।
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को भी बिजली फॉल्ट, लापरवाह खोदाई और ट्रांसफार्मर खराबी के कारण कई इलाकों के लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा। उमस भरे मौसम में राहत की उम्मीद लगाए उपभोक्ताओं को सिर्फ अंधेरा और इंतजार मिला।
हुसैनगंज उपकेंद्र के दारूलशफा से जुड़े लालबाग पैनल में फ्लैशिंग के चलते अचानक बिजली गुल हो गई। करीब 900 उपभोक्ता प्रभावित हुए। देर रात तक फॉल्ट ठीक नहीं हो सका, जिससे लोगों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोमतीनगर विस्तार की एलडीए कॉलोनी में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक ठेकेदार की लापरवाही से कराई गई खोदाई के दौरान भूमिगत केबल कट गई। करंट की आशंका से मजदूर भाग खड़े हुए और ठेकेदार भी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
शाम तक न तो यह स्पष्ट हो सका कि सड़क किस विभाग की अनुमति से खोदी जा रही थी और न ही जिम्मेदारी तय की जा सकी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
दुबग्गा और हरदोई रोड पर भी बिजली संकट
हरदोई रोड और आसपास के दुबग्गा क्षेत्र में भी मंगलवार को दिन भर बार-बार बिजली जाती रही। न घर में चैन मिला, न दुकानों में कामकाज ठीक से हो सका।
वृंदावन में ट्रांसफार्मर फेल, घंटों बाद बदला गया
वृंदावन क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया, जिससे पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूब गया। शिकायत के बावजूद बिजली कर्मचारी काफी देर से पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू हो सका, तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली।
मलिहाबाद : बिल गड़बड़ी पर धरने की चेतावनी
मलिहाबाद। बिजली बिलों को लेकर किसानों में गुस्सा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजकतावादी लोकतांत्रिक) ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में घरेलू बिलों की गड़बड़ी नहीं सुधारी गई तो पावर हाउस पर धरना दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत ससपन के उपभोक्ताओं ने बताया कि बिना मीटर रीडिंग के ही बिल फोन पर मैसेज के जरिए भेजे जा रहे हैं, जिनकी राशि औसत खपत से कहीं अधिक है। तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र त्रिवेदी और ब्लॉक अध्यक्ष रेहान ने उपखंड अधिकारी माल को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा है।