{"_id":"68756a6a69a08afb9a03f587","slug":"lakhs-stolen-from-the-closed-residence-of-colonel-and-major-lucknow-news-c-13-knp1050-1291790-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कर्नल और मेजर के बंद आवास से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कर्नल और मेजर के बंद आवास से लाखों की चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में एमआरए विहार कॉलोनी निवासी कर्नल हरि कुमार गुप्ता और उनके पड़ोसी मेजर देवाशीष मोहन कपूर के बंद घर से 10 जुलाई को लाखों की चोरी हो गई। घर लौटने पर सोमवार को पीड़ितों ने आलमबाग थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।
कर्नल हरि कुमार मूलरूप से देवरिया के रहने वाले हैं। वह कॉलाेनी में स्थित सरकारी आवास में परिवार संग रहते हैं और वर्तमान में बेस अस्पताल लखनऊ में तैनात हैं। कर्नल बीते 15 जून से 14 जुलाई तक छुट्टी पर परिवार संग बाहर गए हुए थे। बीते शुक्रवार शाम आवास पर काम करने वाले माली सुनील रावत ने उन्हें कॉल कर घर और कमरों के ताले टूटे होने की जानकारी दी। सोमवार सुबह घर आने पर उन्हें अलमारी के लॉकर टूटे मिले। चोर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोरों ने 10 जुलाई को घटना अंजाम दी है।
इतना ही नहीं, उसी रात पड़ोसी मेजर देवाशीष मोहन के आवास से भी चोर लाखों के जेवर समेट ले गए। मेजर बीते नौ जून से 14 जुलाई तक छुट्टी पर थे। उन्हें घटना की जानकारी सहायक राइफलमैन दिल बहादुर प्रधान ने दी। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं।