फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhimpur incident: Committee will investigate the case under the leadership of ASP, IG Range Laxmi Singh formed a committee of investigators on Tuesday

लखीमपुर कांड : एएसपी के नेतृत्व में कमेटी करेगी मुकदमे की विवेचना, आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को बनाई विवेचकों की कमेटी

Tue, 05 Oct 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Oct 2021 10:38 PM IST
सार

मंगलवार शाम को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी लखीमपुर के मृतक किसानों लवप्रीत सिंह और क्षत्र सिंह के घर पहुंचे। वहां दोनों के परिजनों को सरकार की तरफ से घोषित की गई 45-45 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सुपुर्द किया।

विज्ञापन
Lakhimpur incident: Committee will investigate the case under the leadership of ASP, IG Range Laxmi Singh formed a committee of investigators on Tuesday
परिजनों को सहायता राशि का चेक देते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में प्रदर्शन और हादसे में आठ लोगों की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी। इस मामले में मंगलवार को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने खीरी के पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष विवेचक कमेटी का गठन किया है। जो मुकदमे के हर बिंदुओं की निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करेगी।

विज्ञापन


दो दिन पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम के  दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे चार किसानों की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद लखीमपुर में उपद्रव हो गया। इसकी जानकारी होने पर एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत और आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम करने में जुट गए। वहीं इस मामले में किसानों की तहरीर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे सहित कई पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे की तहरीर पर चार लोगों को पीटकर मार डालने का मुकदमा भी दर्ज किया गया। इन दोनों मुकदमों की विवेचना के लिए आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ और मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर की विशेष विवेचना कमेटी का गठन मंगलवार को किया। यह कमेटी दोनों मुकदमे की निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करेगी। इसकी हर गतिविधियों पर उच्चाधिकारी मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर के दो किसानों को दी सहायता राशि
वहीं मंगलवार शाम को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी लखीमपुर के मृतक किसानों लवप्रीत सिंह और क्षत्र सिंह के घर पहुंचे। वहां दोनों के परिजनों को सरकार की तरफ से घोषित की गई 45-45 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सुपुर्द किया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने दोनों परिवारों को सरकार की तरफ से आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed