फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady police blaim for rape on policeman

महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
lady police blaim for rape on policeman
लखनऊ। आशियाना थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ सहकर्मी महिला सिपाही ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एडीसीपी पूर्वी के कार्यालय में शिकायती पत्र भी दिया है। इस पर उसे जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

आशियाना थाने में तैनात महिला सिपाही का आरोप है कि सहकर्मी सिपाही शादी का झांसा देकर दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब वह शादी करने से मना करने के साथ ही किसी अन्य युवती के साथ घूमता है। महिला सिपाही ने आशियाना थाने में तैनात एक अन्य सिपाही पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता मंगलवार दोपहर पुलिस कमिश्नर के कैंप ऑफिस गई मगर उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर उसने एडीसीपी पूर्वी के कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, इस बारे में आशियाना इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed