Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady leopard died in lucknow zoo

Lucknow News: लखनऊ के वन्यजीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर, जू में मादा तेंदुआ की मौत, बाघ व बाघिन की भी हालत खराब

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
lady leopard died in lucknow zoo
लखनऊ। साढ़े चार साल पहले रेस्क्यू कर लखनऊ प्राणी उद्यान लाई गई मादा तेंदुआ सोनाली की सोमवार को मौत हो गई। बीमारी से पीड़ित सोनाली अपनी औसत उम्र पूरी कर चुकी थी। उधर, कैंसर से ग्रसित बुजुर्ग बाघ किशन ने भी खाना छोड़ दिया है। वह सोमवार को पूरे दिन बाड़े के अंदर ही रहा। उसको चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

निदेशक वीके मिश्र ने बताया कि सोनाली को एक मई 2018 में महाराजगंज के सोहागी बरवा जंगल से रेस्क्यू कर लाया गया था। इसके बाद से वह यहीं थी। 15 साल की औसत उम्र पार कर चुकी 16 साल की सोनाली इन दिनों बीमार चल रही थी। सोमवार को उसकी मौत के बाद प्राणी उद्यान के चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। इसमें पाया गया कि मल्टी आर्गन फेल्योर के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रहे किशन ने छोड़ा खाना
डॉक्टरों का कहना है कि 2009 में किशनपुर कापटांडा से रेस्क्यू कर लाए गए आदमखोर बाघ किशन ने भी खाना छोड़ दिया है। शुरुआती दिनों में ही पता चल गया था कि उसे कैंसर की बीमारी है। उसकी हर छह महीने में कीमोथेरेपी की जाती है। इधर, उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। सोमवार को वह पूरे दिन बाड़े के बाहर नहीं आया। किशन कान और मुंह के पास की वाहिनियों के कैंसर से पीड़ित है। पिछले लगभग 13 साल से उसका इलाज चल रहा है। अब बढ़ती उम्र और रोग के कारण उसकी स्थिति दिन प्रतिदिन क्षीण होती जा रही है। इसी तरह बाघिन कजरी की तबीयत भी ठीक नहीं है। वह खाने में नर्म गोश्त ही खा पा रही है। कजरी को 2019 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से मरणासन्न स्थिति में रेस्क्यू कर लाया गया था। बेहद वृद्ध बाघिन देखने-सुनने व ज्यादा चलने-फि रने से लाचार है। ये बाघिन भी अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed