फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady gives birth in emergency room of Balrampur Hospital

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चे को दिया जन्म

Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
lady gives birth in emergency room of Balrampur Hospital
लखनऊ। एनीमिया की शिकायत लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर दो दिन से भर्ती गर्भवती महिला ने बृहस्पतिवार तड़के बच्चे को जन्मद दिया। पुरुष अस्पताल में डिलीवरी से डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


आनन-फानन जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल डफरिन में शिफ्ट कराया गया। यहां महिला को खून चढ़ाया गया। महिला और उसका शिशु स्वस्थ है।

डॉक्टरों का कहना है कि परिजन दो दिन पहले गर्भवती को डफरिन अस्पताल की इमरजेंसी ले गए थे। आरोप है कि वहां से बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला को खून की कमी थी।
विज्ञापन



बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार तड़के गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने लगी। जब तक नर्सिंग स्टाफ उसे महिला अस्पताल भेज पाता, प्रसव हो गया। इसके बाद अफसरों को सूचना देते हुए जच्चा-बच्चा को डफरिन भिजवाया गया। महिला का यह तीसरा बच्चा है। डफरिन की सीएमएस डॉ. रेनू पंत ने बताया कि महिला को एचडीयू में भर्ती करके खून चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साल एक युवती ने बलरामपुर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उसे डफरिन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed