फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady did not get treatment in KGMU

केजीएमयू में महिला को नहीं मिला इलाज, पेड़ पर ग्लूकोज की बोतल टांग तीमारदारों ने बचाई जान

Fri, 29 Nov 2019 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
lady did not get treatment in KGMU
पेड़ पर ग्लूकोज की बोतल टांगकर व मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर जान बचाने में जुटे तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में आने वाली महिला मरीज को डॉक्टरों ने इलाज मुहैया नहीं कराया। महिला को ब्रेन हैमरेज हुआ था। करीब 13 घंटे तक तीमारदार मरीज को लेकर केजीएमयू में भटकते रहे। मरीज की हालत बिगड़ती देख तीमारदारों ने ओपीडी के बाहर पेड़ पर बोतल टांगकर मरीज को खुद दवा चढ़ाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


कानपुर निवासी मंजू मिश्रा (60) को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे अचानक वह बेहोश हो गईं। तीमारदार पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने सीटी स्कैन व अन्य जांचें कर्राई। बुधवार को मंजू को ब्रेन हेमरेज बताकर कानपुर से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजन बुधवार रात 12 बजे मंजू को ट्रॉमा सेंटर लेकर कैजुअलिटी पहुंचे। डॉक्टरों ने बेड खाली न होने का हवाला देकर वापस कर दिया। मरीज बाहर स्ट्रेचर पर पड़ी रही। बृहस्पतिवार सुबह तीमारदार मरीज को दोबारा कैजुअलिटी में ले गए। डॉक्टरों ने दोबारा बेड खाली न होने की बात कहकर ओपीडी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज की हालत गंभीर हो गई

lady did not get treatment in KGMU

बहू सीमा का आरोप है कि सुबह नौ बजे न्यूरोलॉजी की ओपीडी में दिखाया। यहां से मेडिसिन की ओपीडी भेज दिया गया। साढ़े ग्यारह बजे मेडिसिन ओपीडी में नंबर आया। यहां डॉक्टर ने बेहोश मंजू को खून की जांच लिख दी। ओपीडी में मरीज की हालत गंभीर हो गई। तीमारदारों ने ओपीडी के बाहर स्ट्रेचर लगाया।

वहीं कानपुर के निजी अस्पताल में लगाई गई ड्रिप की बोतल पेड़ पर टांगकर दवा चढ़ाई। ट्रॉमा-न्यूरोलॉजी विभाग में मरीज को भर्ती न लेने पर तीमारदारों ने मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, इस बारे में प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि बिना प्राथमिक उपचार मरीज को लौटाया नहीं जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed