फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laddus, flowers were ordered somewhere

Lucknow News: लड्डू तो कहीं फूलों का दिया गया ऑर्डर

Mon, 22 Jan 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Laddus, flowers were ordered somewhere
रायबरेली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते इस खास मौके को हर कोई यादगार बनाने में जुटा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रामभक्तों ने लड्डू व फूलों का आर्डर दे रखा है। शहर के सुपर मार्केट, जिला अस्पताल, पुलिस लाइंस, कानपुर रोड, सिविल लाइंस, सारस चौराहा, कचहरी रोड स्थित मिठाई की दुकानों पर रविवार से ही लड्डू खरीदने को लेकर आतुर दिखे।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस चौराहा के एक मिठाई दुकानदार प्रवीन साहू ने बताया कि एक क्विंटल लड्डू बिक्री करने का आर्डर मिला है। खुशी है कि कम से कम इस मौके पर हम लोगों की आमदनी बढ़ी है। शहर के रामकृपाल तिराहा पर फूल की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार जितेश प्रजापति ने बताया कि गेंदा और गुलाब फूल की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन

फूल सूखने न पाएं, इसलिए अधिकतर लोगों ने सोमवार के लिए फूल देने का ऑर्डर दिया है। हम लोगों ने सोचा भी नहीं था कि माहौल इस तरह का हो जाएगा। सहालग शुरू होने पर ही फूलों की डिमांड अधिक रहती है, लेकिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते रामभक्त फूल भी खरीद रहे हैं। त्योहार जैसा माहौल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनामी झंडे और राम दरबार की मूर्तियां खरीदी
रायबरेली। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को बाजार में चहल-पहल रही। रामभक्तों ने रामनामी पटके, झंडे और रामदरबार की मूर्तियां खरीदी। 22 जनवरी को भगवान राम का उत्सव ऐतिहासिक बनाने के लिए घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारी चली। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस चौराहा स्थित दुकानों पर लोग भगवा झंडे, रामनामी पटके के अलावा राम दरबार की मूर्तियां खरीदने को आतुर दिखे।

बुक मार्केट के दुकानदार दिनेश ने बताया कि 20 रुपये से 500 रुपये तक के झंडे बिके हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते खूब खरीदारी हुई। पूरा माहौल दीपावली पर्व जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed