{"_id":"6136f63265cd2f2ba254a7a2","slug":"lack-of-health-services-causes-death-in-uttar-pradesh-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व वायरल का कहर: अखिलेश यादव बोले- स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से हो रही बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व वायरल का कहर: अखिलेश यादव बोले- स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से हो रही बच्चों की मौत
Tue, 07 Sep 2021 10:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:48 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में डेंगू और वायरल से पीड़ित लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है और सरकार ऑल इज वेल होने का झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से बच्चों की मौत हो रही है। भाजपा सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी भाजपा सरकार ऑल इज वेल का झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा, कानपुर सहित अन्य जिलों में एक के बाद एक बच्चों की मौत हो रही है। मथुरा में एक बीमार बच्चे का पिता अधिकारी के पैरों में गिरकर इलाज कराने की गुहार लगा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते रहे हैं कि तीसरी लहर आने से पहले ही सब तैयारियां कर ली गई है। अस्पतालों में बेड बढ़ गए और पर्याप्त मात्रा में दवाएं हैं। मगर डेंगू से हो रही मौतों ने पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन