फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lack of awareness among pregnant women in villages

Lucknow News: गांवों की गर्भवती महिलाओं में जागरूकता की कमी

Fri, 01 Aug 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lack of awareness among pregnant women in villages
सीएमओं कार्यालय में सम्मानित एएनएम व अफसर।
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं में जागरूकता की कमी है। पीरियड मिस होने पर भी वे गर्भावस्था के बारे में समय से नहीं सोचतीं, जिसका असर मां व गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। गर्भावस्था का जल्द पता लगाने व प्रेग्नेंसी किट के सही इस्तेमाल के महत्व के बारे में एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। वे गांवों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग व मैनकाइंड प्रेगा न्यूज के सहयोग से बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कंपनी के जॉय चटर्जी ने ये बातें कहीं। मौके पर मातृ स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाने वाली 40 शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की एएनएम को सम्मानित किया गया। फार्मा कंपनी की ओर से शहर के महिला अस्पतालों को 30 बेंच दान की गईं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी हैं। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, नोडल शहरी स्वास्थ्य मिशन डॉ. संदीप, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, मैनकाइंड फार्मा से सोनाली राजपाल, अखिलेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed