{"_id":"680a9d03867fa24d470f383b","slug":"labs-of-10-government-colleges-will-be-digital-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1172197-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 राजकीय कॉलेजों की डिजिटल होगी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 राजकीय कॉलेजों की डिजिटल होगी लैब
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 10 राजकीय कॉलेजों की लैब डिजिटल होगी। इन लैबों में अन्य कॉलेजों के छात्रों को भी लाभ मिल सकेगा। लैब के डिजिटल होने से छात्रों के प्रैक्टिकल की राह और आसान हो जाएगी।
लैब के डिजिटल होने के बाद कई सुविधाएं भी बढ़ेंगी। लैब में प्रैक्टिकल को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। प्रधानाचार्य अपने दफ्तर से ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे। अफसरों ने बताया कि लैब को सीएसआर फंड से डिजिटल किया जाएगा। जहां बच्चों की संख्या ज्यादा होगी उन कॉलेजों में यह व्यवस्था पहले की जाएगी।
विज्ञापन
इस लैब में विज्ञान से जुड़े प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। लैब में इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। अफसरों के मुताबिक, कॉलेजों का चयन होने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन