फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labourers trapped in forest near UP Hariyana border have been safely reached home

यूपी-हरियाणा बॉर्डर के जंगल में फंसे 11 मजदूर पहुंचे घर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
labourers trapped in forest near UP Hariyana border have been safely reached home
लखनऊ। यूपी-हरियाणा के बॉर्डर पर यमुना नगर जिले के जंगलों में निगोहां के 11 मजदूरों के फंसे होने की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने उनकी मदद की। सोशल मीडिया पर भी मजदूरों की दशा का विडियो वायरल हो गया था। स्थानीय और लखनऊ प्रशासन ने मदद कर इन श्रमिकों को निगोहां भेजा। यहां निगोहा पुलिस ने उन्हें घर तक पहुंचाया और घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी। निगोहां के रहने वाले सुरेंद्र, मुकद्दर, मजनू, रमाकांत, राहुल, दुर्गेश, शिवा, हरिशंकर, पिंटू, विनय आदि ने बताया कि वे लोग पंजाब की कुराली में दूध की कंपनी में काम करते थे। वहां जब कोई मदद नहीं तो वे पैदल ही चल दिए थे। दो सौ किलोमीटर चलकर यूपी बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की, उल्टे उनका सामान भी छीन लिया। इसके बाद वे यमुना नगर के जंगल में शरण लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed