{"_id":"59326b264f1c1bf946bdb200","slug":"labourer-injured-in-lucknow-due-to-basement-shuttering-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की छत गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की छत गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे लोग
लखनऊ में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट की शटरिंग गिर जाने से कई मजदूर दब गए। तीन मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं अभी कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सरोजिनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर इलाके में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट के स्लैब के ऊपर शटरिंग डालने का काम चल रहा था।
छत्तीसगढ़ का ठेकेदार रामायण ये काम करवा रहा था। अचानक शटरिंग गिर जाने से मजदूर संजय, टिंकू और गुमान गिरकर दब गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। वहीं कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर है, राहत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन