{"_id":"6aea3fb0f3e056369108884c","slug":"labourer-enters-house-and-rapes-woman-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1996053-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में घुसकर श्रमिक ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में घुसकर श्रमिक ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
घर में घुसकर श्रमिक ने महिला से किया दुष्कर्म
बख्शी का तालाब। महिगवां के एक गांव में सोमवार रात 55 वर्षीय महिला ने श्रमिक प्रमोद मौर्या पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात वह घर में अकेली थीं। घरवाले खेत पर थे। आरोप है कि रात करीब 9:30 बजे शराब के नशे में धुत प्रमोद उनके घर में घुस आया। वह यह जान न सकीं। आरोपी ने उन्हें कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। पीड़िता रोते हुए खेत पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची महिगवां पुलिस ने छानबीन की। अगले दिन मेडिकल के बाद पीड़िता से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की।
थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जांच में पता चला कि है कि कुछ दिन पहले आरोपी की पत्नी ने हरियाणा में बच्चा चोरी किया था। इसी मामले में वह जेल में बंद है।