फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Labourer angry with wife's second marriage, killed driver

Lucknow News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज मजदूर ने डाला चालक को मार डाला

Tue, 17 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Labourer angry with wife's second marriage, killed driver

विज्ञापन

मलिहाबाद। पत्नी की दूसरी शादी से नाराज मड़ियांव निवासी मजदूर सुनील ने बेटे दिव्यांश के साथ मिलकर डाला चालक की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।



डाला चालक कमवई कला हामिद खेड़ा निवासी संजय कुमार ने सुनील की पत्नी से तीन साल पहले शादी कर ली थी। रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि संजय ने तीन वर्ष पहले पत्नी रानी को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने सुनील की पत्नी मीरा से शादी कर ली थी। इससे सुनील नाराज था। उसने कई बार संजय को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


संजय की मां रामदुलारी के मुताबिक रविवार रात करीब 12 बजे दो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। उनके पूछने पर बोले कि संजय के दोस्त हैं। इस पर रामदुलारी ने जैसे ही दरवाजा खोला, सुनील और दिव्यांश ने गला दबाकर उन्हें जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर संजय पहुंचे। उन्हें देखते ही दोनों उन पर हमलावर हो गए। भीतर रखे चारा काटने वाले गड़ासे से संजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमरे से भागे संजय को आरोपियों ने दौड़ा लिया और घर के सामने नहर के किनारे तक कई वार किए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को संजय का शव नहर में पड़ा मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मीरा ने एफआईआर दर्ज कराई है। संजय की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं।



घर से नहर तक बिखरा था खून

आरोपी हत्या के इरादे से ही आए थे। संजय पर घर से लेकर नहर की पटरी तक वार किए। कमरे से लेकर नहर की पटरी तक खून बिखरा मिला है। पुलिस का कहना है कि संजय और मीरा की शादी को सुनील अपनी बेइज्जती मानता था। मीरा ने दो बच्चों को छोड़कर संजय से शादी की थी।




परिजनों से मिले कौशल किशोर



घटना की जानकारी पाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने व परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed