फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labour crushed in mixer plant

मिक्सर प्लांट में जिंदा पिसा मजदूर, एक साल पहले हुई थी शादी

Tue, 22 Nov 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Nov 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
labour crushed in mixer plant
इसी प्लांट पर हुआ हादसा - फोटो : amar ujala
एलडीए के लोहिया एंक्लेव के प्लांट पर सोमवार सुबह हुई घटना से वहां कार्यरत लोगों के रोंगटे खड़े गए। प्लांट की सफाई कर रहा मजदूर अचानक मिक्सर चलने से जिंदा पिस गया। 
विज्ञापन


चीख सुनकर जब तक मशीन बंद की जाती तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। इस मामले में प्लांट सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप है। वहीं मजदूर की पत्नी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पारा में चुन्नूखेड़ा में एलडीए के लोहिया एंक्लेव का निर्माण सिन्टेक्स कंपनी कर रही है। सोमवार सुबह प्लांट के इंचार्ज परमानंद शुक्ला ने बेलाताल महोबा निवासी युवक बबलू कुशवाहा (22) को सफाई के लिए बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट में जाने के बाद बबलू ने सफाई शुरू कर दी। इस बीच परमानंद भी दूसरे काम में लग गया। थोड़ी देर बाद अचानक परमानंद ने ही प्लांट चला दिया। इस पर प्लांट में मौजूद मजदूर ने आवाजें भी दीं, लेकिन मशीनों के शोर के आगे उसकी किसी को सुनाई नहीं दी। 
 

प‌र‌िवारीजनों को क‌िया जा रहा परेशान

labour crushed in mixer plant
डेमो - फोटो : demo pic
काफी देर बाद उधर से निकले दूसरे मजदूरों ने जब मिक्सर से खून निकलता देखा तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन प्लांट को बंदकर बबलू को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर बुरी तरह से फंसा होने के कारण उसे निकालना काफी मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। 

बबलू की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी उर्मिला ने पारा थाना में मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं आरोपी प्लांट इंचार्ज घटना के बाद भाग निकला। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस भी मामले को दबाने की कोशिश में लगी है। घटना के बाद प्लांट के संचालकों पर कार्रवाई करने की जगह बबलू के परिवारीजनों को ही परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed