{"_id":"642735434bfd644b1f0e9bb4","slug":"laborers-death-in-suspicious-circumstances-raebareli-news-c-13-1-158804-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
Sat, 01 Apr 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थुलेंडी गांव में बृहस्पतिवार रात एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने एक युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव निवासी राजेश कुमार (28) गांव में ही मजदूरी कर अपना घर चलाता था। सुबह वह मजदूरी करने गया था। रात करीब नौ बजे घर वापस आया। आधे घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते और अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। पत्नी रेशमा ने गांव के एक युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने जाएगी।