फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laborer and Young Woman Hang Themselves

Lucknow News: श्रमिक और युवती ने लगाया फंदा

Thu, 21 May 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer and Young Woman Hang Themselves
ज्योति और दीपक गोस्वामी की फाइल फोटो।
निगोहां। क्षेत्र के गोसाई खेड़ा और वीरसिंहपुर गांव में श्रमिक व किशोरी ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन






गोसाई खेड़ा निवासी श्रमिक दीपक गोस्वामी (19) के पिता राम उदित ने बताया कि बेटा मंगलवार शाम काम से घर लौटा था। रात करीब आठ बजे घर से निकल गया। काफी देर तक घर न लौटने पर उन्होंने कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। खोजबीन करने पर घर से करीब सौ मीटर दूर जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। पिता ने पुलिस से बेटे की कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की है। पिता ने बताया कि बेटे की नवंबर में शादी होनी थी। सूत्रों के मुताबिक दीपक का घरवालों से विवाद हुआ था। इस कारण उन्होंने जान दे दी।

उधर, बुधवार सुबह वीरसिंहपुर निवासी किसान अवधेश की बेटी ज्योति (15) ने घर में कमरे की छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि ज्योति की किसी से बात हुई थी। फिर उसने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी अनुज ने बताया कि दोनों मामलों में घरवालों ने लिखित तहरीर नहीं दी है।

ज्योति और दीपक गोस्वामी की फाइल फोटो।

ज्योति और दीपक गोस्वामी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed