फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   L-1 covid hospitals in 13 districts, serious patients being sent to other districts

13 जिलों में सिर्फ एल-1 के कोविड अस्पताल, दूसरे जिलों को भेजे जा रहे गंभीर मरीज

Fri, 07 Aug 2020 11:50 AM IST
ishwar ashish अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Aug 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
L-1 covid hospitals in 13 districts, serious patients being sent to other districts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रदेश में कोरोना मरीजों को भर्ती के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रदेश में कुल 503 कोविड अस्पतालों को लेवल (एल)-1, एल-2 और एल-3 में बांटा गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा संस्थान शामिल हैं। वर्तमान में 13 ऐसे जिले हैं, जहां सिर्फ एल-1 के कोविड अस्पताल हैं।
विज्ञापन


यहां सामान्य पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाता है। पर, मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए उन जिलों में भेजना पड़ता है, जहां एल-2 के कोविड अस्पताल हैं। हालांकि संक्रमण बढ़ने के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में एल-2 के कोविड अस्पताल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं, 12 जिलों में एल-2 के साथ ही एल-3 के कोविड अस्पताल नहीं है। जबकि कुल 22 जिले ऐसे हैं, जहां एल-3 स्तर के अस्पताल नहीं हैं। अगर यहां कोई अति गंभीर मरीज आए तो इलाज के लिए उसे नजदीक के ऐसे जिले में रेफर करना होगा, जहां लेवल थ्री के अस्पताल हैं। बांदा, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, झांसी, इटावा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के मेडिकल कॉलेजों में एल-3 इलाज की सुविधा है। यहां एल-2 अस्पताल नहीं है। जबकि दावा किया जा रहा है कि दोनों तरह के इलाज की सुविधा मेडिकल कॉलेज उपलब्ध करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एल-1, एल-2 और एल-3 के कोविड अस्पतालों में ये हैं फर्क

एल-1 के कोविड अस्पताल में सामान्य पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। एल-2 में ऐसे मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, जिनकी स्थिति कुछ गंभीर और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। यहां 10 बेड का आईसीयू बनाया गया है। जबकि एल-3 में अति गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इन मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है। 

इन 13 जिलों में सिर्फ एल-1 इलाज की सुविधा 
सिद्धार्थनगर, कासगंज, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, ललितपुर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, गाजीपुर और मैनपुरी।

इन जिलों में नहीं है एल-3 के अस्पताल 
बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, देवरिया, जालौन, लखीमपुर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, रामपुर, संभल, बिजनौर, अमरोहा, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, शामली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और जौनपुर।  

अधिकारी कर रहे डेढ़ लाख बेड का दावा

चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर तीनों श्रेणी के कोविड अस्पतालों में कुल 1,01,236 लाख बेड की व्यवस्था दिखाई जा रही है। इनमें एल-1 के 403 अस्पतालों में 72934 बेड, एल-2 के 75 अस्पतालों में 16212 और एल-3 के 25 अस्पतालों में 12090 बेड की व्यवस्था है। जबकि अधिकारी कुल डेढ़ लाख बेड का दावा कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 हजार बेड और बढ़ाने की घोषणा कर दी है। 

जिन जिलों में एल-2 के कोविड अस्पताल नहीं हैं, वहां इसकी व्यवस्था की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मानव संसाधन की कमी जरूरत के अनुसार पूरी की जा रही है। एल-2 के अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू की व्यवस्था जा रही है। जहां हाई फ्लो नोजल कैनुला और बाइपेप की व्यवस्था की गई है। - डॉ. डीएस नेगी, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed