फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kushinagar mosque blast: abscond accused arrested soon

कुशीनगर मस्जिद विस्फोट: फरार आरोपी के मिले ठोस सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar mosque blast: abscond accused arrested soon
कुशीनगर मस्जिद विस्फोट मामला - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर में मस्जिद में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी फरार चल रहे हाजी कुतुबुद्दीन का जांच एजेंसियों को ठोस सुराग हाथ लगा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच एजेंसियां आरोपी से यह जानना चाहती हैं कि विस्फोटक सामग्री का किस साजिश में इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन


इस मामले में अभी तक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में यह सामने आया है कि जो बारूद मस्जिद में छिपा कर रखा गया था वह लगभग चार महीने पहले वहां लाया गया था। इसका दो-तीन महीने बाद इस्तेमाल किया जाना था, पर अभी यह पता नहीं लग सका है कि इसे किस साजिश में प्रयोग में लाया जाना था। इसके लिए जांच अधिकारी कुतुबुद्दीन के बारे में सारी जानकारी जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन


इसी कवायद में पीडब्ल्यूडी के पूर्व कर्मचारी आरोपी हाजी कुतुबुद्दीन के बारे में लोक निर्माण विभाग से भी जानकारी मांगी गई है। अभी तक यह सामने आया है कि आरोपी के कई तबादले हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी यह जानने की कोशिश में हैं कि उसके इतने तबादले क्यों हुए और वह कहां-कहां तैनात रहा। जांच अफसरों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पॉक्सो एक्ट में जेल भी जा चुका है।


मामले की पड़ताल में जुटे अफसर लोक निर्माण विभाग से जानकारी हासिल होने के बाद उसके करीबियों को चिन्हित करने की कोशिश में हैं। शुरूआती दौर में यह अंदेशा जताया जा रहा था कि आरोपी सीमा पार कर नेपाल भाग सकता है पर लगातार हो रही तलाश के बाद इतना तय हो गया है कि आरोपी भाग कर अभी बहुत दूर नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed