फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kunda case: polygraph test of raja bhaiya's relatives

राजा भैया के करीबियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Sun, 13 Jul 2014 11:18 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Jul 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
kunda case: polygraph test of raja bhaiya's relatives

कुंडा कांड में फजीहत के बाद अब नए सिरे से जांच में जुटी सीबीआई खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के करीबियों का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ)टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


इसकी इजाजत लेने के लिए सीबीआई जल्द कोर्ट जाएगी। कुंडा कांड की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट के खारिज कर देने के बाद सीबीआई परवीन आजाद की तरफ से उठाए गए हर बिंदु को जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन


परवीन आजाद ने पुलिस की एफआईआर पर असंतोष जताते हुए एक और एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें राजा भैया सहित उनके प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव कुंडा नगर पंचायत के चेयरमैन गुलशन यादव, गुड्डू सिंह और रोहित सिंह नामजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा भैया के खिलाफ नहीं मिला कोई सुबूत

kunda case: polygraph test of raja bhaiya's relatives

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अब राजा भैया के इन सभी करीबियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों का यह भी कहना है कि हत्याकांड में बलीपुर के प्रधान रहे नन्हे यादव के बेटों के खिलाफ सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

पढ़ें- राजा भैया के लिए खास 'जाल' बुन रही CBI!

राजा भैया के खिलाफ लाई डिटेक्टर टेस्ट में कोई सुबूत नहीं मिला। यही वजह है कि परवीन आजाद ने राजा भैया के जिन करीबियों पर शक जताया था उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed