फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kumbh mela fake tender by fraud gangs

कुंभ के नाम पर निकाला फर्जी टेंडर, आवेदकों से कर डाली करोड़ों की वसूली

Sat, 21 Jul 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jul 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela fake tender by fraud gangs
कुंभ मेला - फोटो : amar ujala

कुंभ मेला को लेकर योगी सरकार की जोरदार तैयारियों के बीच सक्रिय हुए जालसाजों ने पर्यटन विभाग के नाम पर फर्जी टेंडर निकालकर करोड़ों रुपये ठग लिए। जालसाजों ने 2,727 करोड़ रुपये के फर्जी टेंडर निकाले और ठेका देने के नाम पर आवेदकों से करोड़ों रुपये भी वसूल लिए।

विज्ञापन


यही नहीं, जालसाजों ने गंगा नदी की धारा को मोड़ने के लिए भी टेंडर निकाल दिया। जब आवेदकों ने पर्यटन विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि ऐसा कोई टेंडर जारी ही नहीं हुआ।
विज्ञापन


डॉक्युमेंट्री मेकिंग, चादर और कंबलों की सप्लाई के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने शुक्रवार को पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी से इसकी शिकायत की। विभाग के प्रबंध निदेशक संचालन अक्षय नागर ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कुंभ मेले को यादगार बनाने का पूरा दारोमदार पर्यटन विभाग पर है। कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य व सामान सप्लाई भी होनी है। इसी का फायदा उठाकर जालसाजों ने ठगी के लिए फर्जी टेंडर निकाल लिए।

व्हाट्सएप पर चल रहा था कारोबार

टेंडरों का यह कारोबार व्हाट्सएप से शुरू हुआ। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले कुम्भ मेला प्राधिकरण ने इलाहाबाद में टेंडरों का कारोबार व्हाट्सएप पर करने वाले एक शख्स को पकड़ा था। आवेदकों से पूरा लेनदेन सोशल मीडिया के जरिए हो रहा था। जब पर्यटन अधिकारियों तक ये मेसेज पहुंचे तो अधिकारी सकते में आ गए और मामले की पड़ताल की।

मामला गंभीर, कार्रवाई होगी

‘पर्यटन विभाग के नाम पर फर्जी टेंडर का मामला बेहद गंभीर है। इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। गोमतीनगर में केस दर्ज कराया जा चुका है। एसएसपी से इस मामले में बात हुई है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर लोगों को जागरुक करने के लिए विवरण डाल दिया गया है। ’
-अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed