{"_id":"c54c54a26900e43e2b29c6582777b523","slug":"kumar-vishwas-says-about-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राजा और रंक के बीच होगा चुनावी समर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राजा और रंक के बीच होगा चुनावी समर’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Jan 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार विश्वास ने कहा कि सांसद राजा नहीं होता है। 55 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी यहां की जनता भूखी है।
विज्ञापन
विकास के नाम पर ठेकेदार अमेठी के धन को मनमाने तरीके से लूट रहे हैं। विश्वास ने मंगलवार को समर्थकों के साथ अमेठी के कई गांवों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि इस बार वह अमेठी में वंशवाद खत्म करने आए हैं। इसको समाप्त करने में युवाओं की ताकत की जरूरत पड़ेगी।
अमेठी का घोषणा पत्र जनता से पूछकर बनाया जाएगा। लोकसभा का चुनाव राजा और फकीर के बीच होगा। जनता सब जान चुकी है।
10 साल में स्थानीय सांसद ने कुछ नहीं किया।
एमएलसी ने नारे पर जताया एतराज
प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने ‘पैसा न दारू पर, वोट लगेगी झाड़ू पर’ के नारे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के उक्त नारे से अमेठी की जनता को आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
एमएलसी ने कहा कि यहां की जनता पैसा व दारू पर बिकने वाली नहीं है। ऐसा बयान देना अमेठी की जनता के सम्मान के खिलाफ है।