{"_id":"a4824556685be3aa0b9676a86621bbd1","slug":"kumar-vishwas-comments-on-rahul-gandhi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वास ने फिर दी राहुल को खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वास ने फिर दी राहुल को खुली चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला।
विज्ञापन
कहा कि सम्राट साइकिल कारखाने के लिए पूर्व में अधिग्रहीत की गई जमीन बाद में राजीव गांधी ट्रस्ट के नाम से खरीद ली गई। यह नियम विरुद्ध है।
कारखाना बंद होने के बाद जमीन किसानों को वापस की जानी चाहिए। कुमार ने राहुल को अमेठी व देश के किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए खुली चुनौती दी।
आरोप लगाया कि जगदीशपुर में बिड़ला ग्रुप ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।
अधिग्रहण के तीन साल बाद तक यदि कारखाने की स्थापना नहीं होती तो किसानों की जमीन वापस होनी चाहिए।
गौरीगंज में सम्राट साइकिल के लिए अधिग्रहीत जमीन ट्रस्ट के नाम पर खरीद ली गई।