{"_id":"5af198854f1c1b042e8b7ab4","slug":"kuldeep-singh-sengar-shifted-to-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक को सीतापुर जेल में किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक को सीतापुर जेल में किया गया शिफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर जेल मे आरोपी विधायक कुल्दीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव रेप कांड में फंसे बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह को मंगलवार सुबह उन्नाव जेल से सीतापुर जिला कारागार में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक दिनेश चंद ने बताया कि इस संबंध में शासन का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसका पालन करते हुए आज दोनों को सीतापुर कारागार पहुंचा दिया गया।
रेप पीड़िता ने विधायक को उन्नाव जेल से किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई थी। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी विधायक को उन्नाव जेल में सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
उसने यह भी बताया था कि विधायक के रिश्तेदार की जेल के अंदर कैंटीन भी है। इसके अलावा यहां उसका दबदबा होने के चलते वह केस को प्रभावित भी कर रहा है।
माना जा रहा है कि इसे देखते हुए शासन स्तर से यह फैसला लिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुलदीप सिंह सेंगर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतापुर जेल लाया गया।
विज्ञापन